फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार का बेहतर विकल्प है मधुमक्खी पालन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोठी थाने पहुंच कर कंप्यूटर कक्ष और महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। वहीं थाने पर किए मधुमक्खी पालन से शहद भी निकाला और लोगों को मधुमक्खी पालन को रोजगार के तौर पर अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोठी थाने पर बुधवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह और एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने पहुंचकर कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा जनपद के लिए गौरव की बात है की चैनपुरवा गांव में कच्ची शराब बनाने का कारोबार करने वाले लोग आज खुद अपना व्यवसाय करने लगे हैं। उन्होंने कहा जनपद के सबसे बदनाम गांव चैनपुरवा में बने दिए अयोध्या की देव दीपावली में भेजे गए, जिसकी प्रशंसा खुद मुख्यमंत्री ने की।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने कहा जिस गांव में अवैध कच्ची शराब बनाई जाती थी वहां के लोग मुख्यधारा से जुड़े है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ कोठी ग्रामप्रधान माहेजबी तथा जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र ने भी मशीन से शहद निकाला। एसपी ने बताया जनपद के सभी स्थानों पर मधुमक्खी पालन के 10- 10 डिब्बों से शुरुआत की गई है जिनसे निकलने वाला शहद थाने में तैनात जवानों को सुबह गर्म पानी और नींबू के साथ दिया जाएगा। जो कोविड-19 में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करेगा।
विज्ञापन

बचे शहद को बाजार में बेचा भी जाएगा, जिससे होने वाली आय थाने की रंगाई पुताई व अन्य कामों पर खर्च की जाएगी। प्रत्येक तहसील के एक गांव को चयनित कर कच्ची शराब का कारोबार करने वालों को मधुमक्खी पालन तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
थाने पर मौजूद युवाओं से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने अपील की कि जो लोग पढ़े लिखे हैं नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे उनके लिए मधुमक्खी पालन बेहतरीन विकल्प है। इस मौके पर प्रधान चौधरी मुशीर कुरैशी, प्रधान अबूजर मेहंदी, पूर्व प्रधान राकेश भारती, थानाध्यक्ष रितेश पांडेय, उपनिरीक्षक राममूर्ति कनौजिया, सोहेल खान ,अरविंद कुमार सहित क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें