फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बदलीं बेड की चादरें, हुई सफाई, 25 का वेतन कटा

Sat, 20 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल में शुक्रवार को व्यवस्था चाकचौबंद दिखी। सुबह अभियान चलाकर वार्डों से लेकर परिसर तक सफाई कराने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ। बेड पर बिछी गंदी चादरों को भी हटाकर नई चादरें बिछाकर तकिया लगाए गए। साथ ही डिप्टी सीएम के निर्देश पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर सहित 25 सफाई कर्मियों का वेतन काटने व पैसा मांगने के आरोपी फार्मासिस्ट को हटाने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान मिली अव्यवस्था पर उन्होंने काफी नाराजगी जताते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। इसके बाद शुक्रवार को डायलिसिस यूनिट के निकट जलभराव वाली जगह एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही इमरजेंसी गेट पर दो गार्ड मुस्तैद दिखे।
भर्ती गौरी प्रसाद और अखिलेश ने बताया कि डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद वार्डों की सफाई कराने के साथ ही पुरानी चादरें बदल कर पिंक कलर की नई चादरें बिछाई गई। स्ट्रेचर भी एक किनारे लगे थे। इनका इस्तेमाल मरीजों को लिटा कर इलाज करने की जगह घायलों व बीमारों को लाने में होता दिखा। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में जगह-जगह पंप लेट चस्पा कर फार्मेसी पर उपलब्ध दवाएं जनऔषधि केंद्रों से ही खरीदने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग और वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया शुरू
सीएमएस ने बताया कि परिसर में जहां-जहां इंटरलॉकिंग कराई जानी है और जो वाहन खराब खड़े हैं इन्हें नीलाम करने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंटरलॉकिंग को लेकर पूर्व में बने स्टीमेट को परीक्षण के लिए भेजा गया है वाहनों के नीलामी को लेकर एआरटीओ से वार्ता चल रही है। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें