फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार शराब न देने पर भाजपा नेता ने सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उधार में शराब न देने पर भाजपा के एक नेता ने कोठी कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की पिटाई कर दी। पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता की मां ने पुलिस से शिकायत कर सेल्समैन सर छींटाकशी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पिटाई की घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे हुई। आरोप है कि भाजपा के अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिला मंत्री रवि भारती ने कोठी कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन की पिटाई की। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सेल्समैन रमेश चंद्र ने पुलिस से घटना की शिकायत की। रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता रवि भारती ने उधार शराब मांगी थी। उसने उधार देने से मना किया तो आक्रोशित हो गए और पिटाई कर दी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सेल्समैन रमेश चंद्र ने शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच रही है। वहीं भाजपा नेता रवि भारती की मां लीलावती ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके घर से शराब की दुकान 100 मीटर दूर है। सेल्समैन रमेश चंद्र परिवार की युवतियों को देखकर छींटाकशी करता है। उसको लेकर विवाद हुआ है। थाना प्रभारी रितेश पांडेय का कहना है भाजपा नेता रवि भारती द्वारा शराब की दुकान के सेल्समैन की पिटाई की गई थी, जिसका मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें