सिद्धौर में बीडीसी सदस्य ने प्रधान प्रतिनिधि पर प्रलोभन का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है। बीडीसी की शिकायत पर पुलिस प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सिद्धौर ब्लॉक के बीडीसी सदस्य लायकराम का आरोप है कि बिबियापुर घाट प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार ने ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी को वोट देने के लिए पैसे का प्रलोभन दिया। जिस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जानकारी पर पहुंची पुलिस प्रधान प्रतिनिधि को थाने ले आई। एसओ वकील सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है।