फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ठंडे बस्ते में नाला सफाई अभियान

Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के पहले नाला सफाई करने के आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। यहां अब तक नालों की सफाई का अभियान शुरू भी नहीं हो पाया है। ऐसे में एक बार फिर बरसात के मौसम में नगर वासियों को जलभराव की समस्या से रूबरू होना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आदेश के अनुसार निकायों में 15 जून तक नालों की सफाई कर ली जानी है, लेकिन नगर पंचायत जैदपुर में अभी अभियान शुरू नहीं हो पाया है। नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला बड़ापुरा की बीच के आबादी से बड़ा नाला निकला हुआ है। मोहल्ला उसरी, नयापुरा से हौज वाले तालाब से होकर बड़ापुरा, छेदाकटरा, बांध, कटारी टोला होकर बड़े तालाब से अली अकबर कटरा में जाकर बड़ा नाला निकला हुआ है। पूरा नाला कूड़े से पटा हुआ है।
इस नाले पर आस पास के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वहीं तालाब में मछली पालन करने वालों ने अपनी मन मर्जी से जाल लगा रखे हैं, जिससे हर साल बारिश के समय जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है और लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। पिछले कई सालों में नाले की सफाई ठीक से नहीं कराई गई है। चेयरमैन नीलोफर ने बताया कि नाले की सफाई के लिए बहुत जल्दी कार्य शुरू कराया जाएगा। बारिश के पहले कस्बे के सभी नालों की सफाई कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें