फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बाराबंकी को मिलेगी 92 लाख मतपत्रों की पहली खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में 92 लाख मतपत्रों की पहली खेप आने की तैैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली से आने वाले इन मतपत्रों को लेने के लिए प्रभारी अधिकारी मतपत्र के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम तीन दिसंबर को रवाना होगी।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच इन मतपत्रों को नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। इनमें ग्राम प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और सदस्य ग्राम पंचायत पदों के मतपत्र शामिल होंगे। फरवरी में संभावित पंचायत चुनाव को लेकर जिले में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।
नए वर्ष के शुरुआती माह में पंचायत चुनाव होने की संभावना है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर जिले में चुनावी तैयारियां धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी हैं। मतदाता सूची के सत्यापन के बाद अब मतपत्रों की उपलब्धता होने जा रही है। जिले को पहली खेप में 92 लाख मतपत्र आवंटित किए गए हैं। और अधिक जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी प्रभारी अधिकारी मतपत्र अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम पुलिस कर्मियों के साथ दिल्ली रवाना होगी। वहां से सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपत्रों को लाकर नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। इन मतपत्रों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतपत्र शामिल होंगे।
जिले में आने वाले मतपत्रों की पहली खेप में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 24 लाख 17 हजार 700, ग्राम प्रधान पद के 29 लाख तीन हजार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 24 लाख 15 हजार 800 और जिला पंचायत सदस्य पद के करीब 15 लाख 3 हजार 800 मतपत्र शामिल होंगे। कमी होने पर आयोग के निर्देश पर इनकी संख्या में और बढ़ोतरी कराई जाएगी।
पंचायत एवं नगरीय निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को दो सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना होगी। वहां से करीब 92 लाख मतपत्रों की पहली खेप जिले को मिलेगी। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें