फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी पहली बार चुनेगा महिला अध्यक्ष

Tue, 28 Nov 2017 11:28 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर पहली बार महिला प्रत्याशी विराजमान होगी। शहर कल महिला अध्यक्ष के चुनने के लिए एक लाख 46 हजार शहरी वोटर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेगें। 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं। सभी प्रमुख दलों ने अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतार कर मुकाबले को काफी रोचक बना दिया है।
विज्ञापन


चुनाव मैदान उतरी उम्मीदवारों के पति और पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अध्यक्ष की कुर्सी किसे मिलेगी, यह तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा पर इतना तय है कि आजादी के बाद पहली बार शहर की नुमाइंदगी महिला के हाथों में होनी तय है।

आजादी से लेकर आज तक नगर पालिका के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भले ही एक से एक नामचीन लोगों ने बैठकर जनता की सेवा की हो किंतु अभी तक आधी आबादी को यहां तक पहुंचने का मौका नहीं मिला। पहली बार बाराबंकी शहर की बागडोर महिला संभालने जा रही हैं।
विज्ञापन


शहर का विस्तार भी हुआ, विकास भी हुआ और शहर का मिजाज भी बदला। शहर में सदासुख की लस्सी न ही घंटाघर के मुन्ना के खस्ता और न तो पंडित जी के मटर की चर्चा होती है। टंडन की कचौड़ियों की जगह अब बाटी चोखा से लेकर पिज्जा लेने लगा है। छाया चौराहे पर चाट के ठेले कम, मोमोज की भीड़ शहर के बदलते परिवेश की तस्वीर पेश कर रहे हैं।

चुनाव का जायका कुछ इसी तरह बदला है लोग अब राजनीति में दूसरों से ज्यादा अपनों पर भरोसा कर दांव लगा रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार महिला के लिए आरक्षित सीट पर घर की चौखट लांघकर यहां तक महिला का पहुंचना तय है। इस ऐतिहासिक पल में अपनी भूमिका अदा करने के लिए शहर के एक लाख 46 हजार अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें