बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बाद निर्माणाधीन मकान के पीछे पानी के गड्ढे में डूबकर ग्राम प्रशासक उबैद के दो साल के इकलौते पुत्र फहद की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार फहद खेलते-खेलते निर्माणाधीन मकान के पीछे पहुंच कर पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इस दौरान मकान के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मासूम का शव उतराता नजर आया। पारिजनों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी मातम छा गया। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया है।