फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki : आपस में भिड़ीं दो बरातें, मारपीट और पथराव में 18 घायल, अब पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल

Sat, 10 Jun 2023 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

दोनों बरातें आपस में भिड़ गईं। एक दूसरे पर लाठी-डंडे, ईंट पत्थर जो भी कुछ मिला बरसाया। इस दौरान भगदड़ मच गई। डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
भिड़े बराती... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में शुक्रवार को एक मुस्लिम परिवार में दो बेटियों की शादी के लिए आई बरातों में जमकर अराजकता हुई। दोनों बरातें आपस में भिड़ गईं। एक दूसरे पर लाठी-डंडे, ईंट पत्थर जो भी कुछ मिला बरसाया। इस दौरान भगदड़ मच गई। डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरत पुर गांव में हलीफ और गरीब की बेटियों की शादी थी। दोपहर में एक बरात टिकैतनगर से तो दूसरी सफदरगंज से आई थी। दोनों बारातों में डीजे था। बराती नाचते गाते हुए जा रहे थे और इसी दौरान गांव के एक रास्ते पर बरातियों ने एक दूसरे को क्रास किया।

पहले उनमें धक्का-मुक्की हुई फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। बच्चों ने भी जमकर पथराव किया। लाठी-डंडे टूट गए तो लोग आसपास की झाड़ियों और पेड़ों को उठा-उठा कर एक दूसरे पर फेंकने लगे। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला एसपी दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल एडिशनल एसपी को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।

देर शाम एसपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में कर लिए। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पथराव में कई लोग हुए। सख्त कार्रवाई होगी। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें