फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : खेत में काम कर रही महिला के ऊपर पेड़ गिरने से हुई मौत

Thu, 29 Jun 2023 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

श्यामलाल की पत्नी कंचना देवी बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के बाहर अपने खेत में कुछ काम कर रही थी। बरसात होने के कारण मिट्टी कुछ नम हो गई है। हवा भी चल रही थी। हवा का एक झोंका आया और उसी के साथ शीशम का पेड़ नीचे से उखड़ कर सीधा महिला के ऊपर गिरा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के कस्बा मजरे चियारा गांव में बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रही महिला के ऊपर शीशम का पेड़ अचानक गिर गया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


कस्बा मजरे चियारा गांव निवासी श्यामलाल की पत्नी कंचना देवी (58) बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के बाहर अपने खेत में कुछ काम कर रही थी। खेत के बगल में शीशम का पेड़ लगा हुआ था। इन दिनों बरसात होने के कारण मिट्टी कुछ नम हो गई है। हवा भी चल रही थी। हवा का एक झोंका आया और उसी के साथ शीशम का पेड़ नीचे से उखड़ कर सीधा महिला के ऊपर गिरा। चीख चिल्लाहट सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। बदहवास परिजन आनन-फानन महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुट गए मगर तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें