फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : छप्पर रखने को लेकर महिला की लाठी और धारदार हथियार से हत्या, पति गंभीर

Tue, 15 Aug 2023 03:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में बड्डूपुर थाना क्षेत्र के लिलौली गांव में मंगलवार दोपहर छप्पर रखने के विवाद को लेकर महिला की लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। जबकि उसका पति गंभीर हालत में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में बड्डूपुर थाना क्षेत्र के लिलौली गांव में मंगलवार दोपहर छप्पर रखने के विवाद को लेकर महिला की लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। जबकि उसका पति गंभीर हालत में है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। जिसे देखते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

 

लिलौली गांव निवासी रामलखन का पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार रामसजीवन से घर के सामने नल के पास बनी दीवार पर छप्पर रखने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की दोपहर रामलखन का पुत्र नीरज कुमार (30) अपनी पत्नी सविता (28) के साथ इसी दीवाल पर छप्पर रखने जा रहा था। इसी दौरान रामसजीवन और उनके पक्ष के कुछ लोग आ गए। पहले कहासुनी शुरू हुई फिर देखते ही देखते हमलावर पक्ष लाठी डंडे और बेलचा लेकर पहुंच गया।

 

आक्रोशित विपक्षी सविता और नीरज पर टूट पड़े। ताबड़तोड़ हुए प्रहार से दोनों नल के पास खड़ंजा पर लहूलुहान होकर गिर गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत को सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने सविता और नीरज को अस्पताल ले जाने की कवायद की मगर सविता की जान जा चुकी थी। उसके सिर में कई जगह गहरी छोटे आई। घटनास्थल पर काफी खून बिखरा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया जहां से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बड्डूपुर संतोष कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल पति का इलाज चल रहा है। तहरीर मिल गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें