फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : छत पर गई किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी, गंभीर

Mon, 31 Jul 2023 01:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

एक किशोरी छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन किशोरी को सीएचसी लेकर गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगोंं ने बिजली विभाग की लापरवाही पर दरियाबाद सफदरगंज मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने मौसा के घर आई एक किशोरी छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन किशोरी को सीएचसी लेकर गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगोंं ने बिजली विभाग की लापरवाही पर दरियाबाद सफदरगंज मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

बाराबंकी जिले में दरियाबाद में कोतवाली बदोसराय के किंतूर गांव निवासी 16 वर्षीय साइना नूर पुत्री गुलाम वारिश नगर पंचायत दरियाबाद के मोहरियान मोहल्ला निवासी अपने मौसा मोहम्मद सगीर के घर रविवार को नगर पंचायत के नई बाजार और चौधरी मोहल्ले में मेंहदी का जुलूस और मेला देखने आई थी। सोमवार की सुबह साइना घर के छत पर गई थी। घर के ऊपर से चार फुट की दूरी से निकले 33/11 केवीए हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे किशोरी पूरी तरह झुलस गई। परिजनों ने सूखे लड़की के डंडे से उसको छुड़ाया और गंभीर हालत में सीएचसी मथुरानगर लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत अधिक गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

सूचना पर चौकी प्रभारी लालजी यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगो को समझा बुझाकर शांत करवाया और मार्ग खुलवाया। हाई टेंशन लाइन को हटाने की मोहल्लवासी मांग कर रहे थे। चौकी प्रभारी ने जेई अमन सिंह से वार्ता की और लोगो को आश्वासन दिया की हाई टेंशन लाइन को जल्द हटा दिया जाएगा। मोहल्ला निवासी मोहम्मद अर्शलान ने बताया आय दिन हादसे होते रहते है। यह पांचवां हादसा है। कई बार विद्युत विभाग को शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें