फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : सदर विधायक के भाई के मकान की हुई कुर्की, विधायक के भतीजे अर्जुन यादव पर गैंगस्टर केस

Wed, 13 Jul 2022 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

खनन माफिया विनोद यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसमें सदर विधायक धर्मराज यादव के भाई धर्मेंद्र यादव के पुत्र अर्जुन यादव का नाम भी शामिल था। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत पुलिस ने अर्जुन यादव द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित की थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक धर्मराज यादव के भाई के मकान की बुधवार को कुर्की की गई। विधायक के भतीजे अर्जुन यादव पर गैंगस्टर का केस दर्ज है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है। कुर्की डीएम ने आदेश पर की गई है। सतरिख थाने में अक्तूबर 2020 में खनन माफिया विनोद यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसमें सदर विधायक धर्मराज यादव के भाई धर्मेंद्र यादव के पुत्र अर्जुन यादव का नाम भी शामिल था।

विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत पुलिस ने अर्जुन यादव द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित की थी। इसमें शहर की मुनेश्वर विहार कॉलोनी में बना मकान भी चिह्नित किया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मकान अर्जुन के पिता के धर्मेंद्र यादव के नाम है मगर अर्जुन भी उसमें रहता है और मकान निर्माण में उसका धन भी लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें