फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : भाई दूज पर घर आई थी बहनें, दीवार ढही, एक की मौत, चार घायल

Fri, 28 Oct 2022 02:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

रात करीब नौ बजे घर में भैया दूज को लेकर भाइयों को टीका लगाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कच्ची ईंटों से बनी दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे सभी लोग दब गए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में देवा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में भैया दूज के दिन भाई को टीका लगाने आई बहनें दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बृहस्पतिवार देर रात दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर घायल हुई एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन समेत चार लोग घायल हो गए।

 

पुलिस के अनुसार, धरमपुर मजरे मोहनपुर गांव निवासी प्रताप बली रावत की बेहटा चक के बैरागीपुर निवासी 30 वर्षीय पुत्री साविता और लखनऊ के बख्शी का तालाब निवासी 25 वर्षीय पुत्री गायत्री भैया दूज के मौके पर अपने मायके धरमपुर आई थी। रात करीब नौ बजे घर में भैया दूज को लेकर भाइयों को टीका लगाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कच्ची ईंटों से बनी दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे सभी लोग दब गए।

 

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। रात करीब 9:45 बजे सविता व उसके भाई अर्जुन को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां सविता की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राम प्रवेश, गायत्री व एक अन्य को परिजन शुक्रवार सुबह निजी अस्पताल लेकर चले गए। भाई दूज के दिन अचानक खुशियां मातम में बदलने से गांव वाले भी शोक में हैं।  देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवती की मौत तथा 4 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें