फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : भारत आर्मी के संस्थापक सदस्य समेत 50 पर अवैध कब्जे का मुकदमा

Mon, 30 Jan 2023 03:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

प्रधान सावित्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जनवरी को गांव के बच्चे ग्राम समाज के मैदान पर खेल रहे थे। इस दौरान भारत लाखन आर्मी के संस्थापक सदस्य सूरज पासी अपने करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ झंडा बैनर लेकर पहुंच गए और वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में शहर कोतवाली के ग्राम पंचायत बस्ती में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में लाखन आर्मी नाम के संगठन के संस्थापक सदस्य समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत बस्ती प्रधान सावित्री उर्फ सुमित्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 26 जनवरी को गांव के बच्चे ग्राम समाज के मैदान पर खेल रहे थे। इस दौरान भारत लाखन आर्मी के संस्थापक सदस्य सूरज पासी अपने करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ झंडा बैनर लेकर पहुंच गए और वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट की। ग्राम समाज की जमीन को पासी समाज की जमीन और महल बताते हुए वहां बोर्ड भी लगा दिया।

प्रधान का कहना है कि उक्त संगठन के लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर सूरज पासी समेत संगठन के 50 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें