पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर बन रहा चक्रवातीय बदलाव का असर मौसम पर दिख रहा है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश-पानी और मेघ-गर्जन की चेतावनी को 22 मार्च तक बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं अवध में तराई के कुछ जिलों में ओलावृष्टि हुई व बाराबंकी बिजली गिरने से एक मौत हुई है। पूरे प्रदेश में एक मिमी से कम बरसात 0.3 मिमी बरसात का औसत रहा है।
प्रदेश में शुक्रवार को भी अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे, बूंदाबांदी होती रही। इस बीच श्रावस्ती, बहराइच समेत कुछ जिलों में ओलावृष्टि हुई। कई जिलों में बारिश भी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बादल व तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 22 मार्च तक मेघ गर्जन, बारिश और 25 से 35 किलोमीटर तक की तेज रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। 20 मार्च को पूरे प्रदेश में बरसात के आसार जताए गए हैं, जबकि 18,19,21 और 22 मार्च को कुछ इलाकों में बरसात होगी तो कुछ महीं नहीं होगी।
इन इलाकों में दिखेगा ज्यादा असर
प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महारजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमब बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं, जालौन, हमरीपुर, महोबा, झांसी ।