फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: लेखपाल व मुंशी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, 6000 रुपये ली थी रिश्वत

Wed, 27 May 2026 04:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)

सार

लेखपाल अमित कुमार अपने निजी मुंशी विनय के साथ हलका मझियावां के लिए गए थे। कोठी बाजार में मिल के सामने भवन में निजी कार्यालय में खतौनी के अंश निर्धारण के लिए काश्तकार से रुपया लेते हुए पकड़े गए।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदरगढ़ के कोठी बाजार में मिल के पास एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और उसके मुंशी को काश्तकार से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों ने 6000 रुपये घूस ली थी। इस बाबत एसीबी और स्थानीय पुलिस के अफसर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को तहसील हैदरगढ़ में कार्यरत लेखपाल अमित कुमार अपने निजी मुंशी विनय के साथ हलका मझियावां के लिए गए थे। कोठी बाजार में मिल के सामने भवन में निजी कार्यालय में खतौनी के अंश निर्धारण के लिए काश्तकार से रुपया लेते हुए पकड़े गए।

एंटी करप्शन टीम दोनों को थाना कोठी लेकर गई जहां रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। सूचना पर राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया और कई लेखपाल व अधिकारी भी थाने पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें