फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अस्पताल में बढ़ी भीड़, मरीज परेशान, तीमारदार बेहाल

Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के जिला अस्पताल ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श के लिए लम्बी लाइन में लगे मरीज। 
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1700 करीब मरीज आए। इनमें से उल्टी दस्त के 60, बुखार 40, सांस 20, खांसी जुखाम के 30, चर्मरोग 150 मरीज देखे गए। अस्पताल की ओपीडी में पर्चा कांउटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ इतनी हो गई की कुछ मरीजों के पर्चा नहीं बन तो वह निराश होकर घर लौट गए। वहीं जांच व अल्ट्रासाउंड कराने में भी मरीज गर्मी के कारण बेहाल नजर आए। शहर क्षेत्र के गनौरा निवासी रामखेलावन ने बताया कि भीड़ होने के कारण पर्चा नहीं बनवा सकें इसलिए उन्हें बिना इलाज के ही घर वापस होना पड़ा। शहर के पीरबटावन निवासी रूकसाना ने बताया कि अस्पताल में पर्चा बनवाने व डाक्टर को दिखाने से लेकर दवा लेने तक में ही पूरा दिन बीत गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि भीषण गर्मी कि वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ ही पेट दर्द व डायरिया के भी मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें