फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki : पिता ने मोबाइल फोन ले लिया...तो बेटी ने दे दी जान, फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 28 Oct 2025 10:51 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि कि प्रारंभिक जांच में पिता के मोबाइल फोन लेने पर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, जांच जारी है
विज्ञापन
छात्रा ने लगाई फांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के थाना कोठी के बराईखेरवा मजरे मीरापुर गांव में मंगलवार देर शाम राजशेखर वर्मा की पुत्री तन्नु (17) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू की है। पुलिस के अनुसार,दो दिन पूर्व पिता ने तन्नु का मोबाइल फोन ले लिया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी बात से आहत होकर उसने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया।

एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि कि प्रारंभिक जांच में पिता के मोबाइल फोन लेने पर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, जांच जारी है। तनु की मां अपने दो बच्चों के साथ बीते 10 वर्ष पूर्व से गांव में ही अलग रहती है। जबकि तनु अपने पापा व बाबा के साथ रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें