फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डैशबोर्ड रैंकिंग में 16 पायदान चढ़ा बाराबंकी

Tue, 13 Oct 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले ने 16 पायदान की छलांग लगाई है। पिछली बार 36वें स्थान पर रहा बाराबंकी अब 20वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, 10 विभागों के कमजोर प्रदर्शन के चलते जिला टॉप-10 में जगह नहीं बना सका। वहीं, अंबेडकरनगर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

अयोध्या मंडल के जिलों में अंबेडकरनगर पहले, सुल्तानपुर 13वें, बाराबंकी 20वें, अयोध्या 36वें और अमेठी 54वें स्थान पर है। जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है, लेकिन कई विभागों की प्रगति अब भी चुनौती बनी हुई है।
इन विभागों का प्रदर्शन कमजोर
लोक शिकायत, समाज कल्याण, विश्वकर्मा योजना, सूक्ष्म उद्योग, लोक निर्माण, माध्यमिक शिक्षा, फैमिली आईडी, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा और ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत कमजोर रही।
विज्ञापन

इन विभागों की स्थिति बेहतर
सहकारिता, सिंचाई, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना, वृद्धावस्था पेंशन, श्रम एवं सेवायोजन, सेतुओं का निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प, पशुधन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, मत्स्य और निराश्रित पेंशन से जुड़े कार्यक्रमों की स्थिति बेहतर बताई गई है।
विज्ञापन


पिछली रैंकिंग के मुकाबले सुधार हुआ है, लेकिन कुछ विभागों की प्रगति धीमी है। इसमें तेजी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
— पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें