फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सेफ सिटी के रूप में विकसित होगा बाराबंकी शहर

Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राज्य राजधानी लखनऊ क्षेत्र का हिस्सा बन चुके बाराबंकी शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे प्रदेश के नगरीय निकायों में बाराबंकी की अलग पहचान बनेगी। प्रस्तावित कार्ययोजना लेकर शासन स्तर पर हुई बैठक में व्यापक स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है। इसके तहत शहर की नागरिक सुविधाएं सीसीटीवी की नजर में रहेंगी। इससे बिजली, पानी, ट्रैफिक जाम और अपराध से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण होगा।
विज्ञापन

शहर को सेफ सिटी बनाने का उद्देश्य इसके तहत आने वाली नगरीय निकायों को अपराध मुक्त कर सुरक्षित माहौल बनाने के साथ ही बिजली, पानी, सड़क, परिवहन जैसी सुविधाओं से भी सुसज्जित बनाना होगा। इसके लिए एक ऐसा सीसीटीवी सेंटर भी बनाया जाएगा जहां से बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, गलियों की सफाई, प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण व अचानक लगने वाले जाम के बारे में तत्काल जानकारी हासिल कर इसका त्वरित निदान भी हो सकेगा।
बीती चार अप्रैल को इसके दृष्टिगत प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में लखनऊ में शासन स्तर पर एक बैठक भी हो चुकी है। बैठक का मुख्य एजेंडा ही बाराबंकी नगर पालिका क्षेत्र को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर चर्चा का रहा। वित्तीय वर्ष 202-25 में डेढ़ सौ गुणा ज्यादा राजस्व वसूली का रिकार्ड बनाकर बाराबंकी नगर पालिका पहले ही शासन स्तर पर रोल मॉडल बन चुकी है। ऐसे में शासन स्तर से बाराबंकी शहर को सेफ सिटी के बतौर विकसित करने पर विशेष तौर से जोर दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन


चार अप्रैल को प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेफ सिटी के रूप में नगर पालिका के विस्तार पर भी विशेष चर्चा हुई है। इस संबंध में कुछ डॉटा मांगा गया जिसे तैयार किया जा रहा है। यहां की राजस्व वसूली की सराहना प्रमुख सचिव ने करते हुए अन्य निकायों को भी यहां का तरीका अपनाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

संजय कुमार शुक्ल, ईओ नगर पालिका बाराबंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें