फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki : पेट्रोल पंप पर ई-रिक्शा चार्ज को लेकर बवाल, ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन थानों की फोर्स पहुंची

Wed, 29 Oct 2025 06:46 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा। गोली लगने से घायल लवकुश को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच करने पहुंची - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के लोन कटरा थाना क्षेत्र में बुधवार आधी रात लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुसैनाबाद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ई रिक्शा चार्जिंग को लेकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के दौरान चली गोली से चालक के परिवार का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पंप मालिक भी जख्मी हैं। दो तीन अन्य को भी चोटें आईं। तीन थानों के पुलिस बल ने हालात संभाले। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रायपुर मजरे पोखरा गांव निवासी दीपचंद मंगलवार रात ई-रिक्शा लेकर भिलवल कस्बे तक गया था। लौटते समय बैटरी डिस्चार्ज हो गई। दीपचंद के अनुसार उसने हुसैनाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से पूछकर रिक्शा चार्ज करना शुरू किया। उसी दौरान लखनऊ में रहने वाले पंप मालिक वीरेंद्र शुक्ला, उनके पुत्र शशांक शुक्ला और चालक रितिक यादव समेत छह लोग वहां पहुंच गए। 

अचानक लड़ने लगे लोग
चार्जिंग को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। सूचना पाकर दीपचंद के भाई सतीश चंद्र द्विवेदी, चचेरे भाई लवकुश द्विवेदी, विनय कुमार द्विवेदी आदि भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ और इसी दौरान किसी ने गोली चला दी। गोली लवकुश द्विवेदी (35) के पेट और हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा। गोली लगने से घायल लवकुश को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। वीरेंद्र शुक्ला को जिला अस्पताल से लखनऊ भेजा गया। मारपीट दो-तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि पेट्रोल पंप और पास के सीएससी केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। 

दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सतीश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर वीरेंद्र शुक्ला, उनके पुत्र शशांक शुक्ला, चालक रितिक यादव सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीएचसी पर फूटा आक्रोश, घायल पंप मालिक को बचाया
घायल वीरेंद्र शुक्ला को भी सीएचसी लाया गया। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ सीएचसी पर आ गई। लोग वीरेंद्र शुक्ला को बाहर निकालने को लेकर चिल्लाते रहे। स्थिति बिगड़ती देख स्वास्थ्यकर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए वीरेंद्र को एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में लोनीकटरा के अलावा सुबेहा, हैदरगढ़ व असंद्रा थाने से पुलिस बल पहुंचने पर स्थिति काबू में आई।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें