फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: सरकारी हिंदू मरघट की जमीन पर अवैध मजार और मदरसा ध्वस्त किया गया, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Tue, 30 Jun 2026 05:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

ये जमीन हिंदू मरघट की थी जिस पर मुस्लिम समुदाय मजार और मदरसे का निर्माण करवा रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटा दिया गया।
विज्ञापन
अवैध मजार व मदरसे को ध्वस्त किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले की सिरौलीगौसपुर तहसील में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बन रही मजार को तोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई मदारपुर और मीरापुर पट्टी गांव के बीच हुई। इसी के साथ उसी जमीन पर स्थित एक बंद पड़े मदरसे की इमारत भी ध्वस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


यह जमीन रामलीला मैदान के पास हिंदू मरघट के नाम दर्ज है। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस पर मजार का निर्माण किया जा रहा था। हिंदू समाज के लोगों ने इस अवैध निर्माण का विरोध किया। बदोसराय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके बाद जमीन की पैमाइश कराई गई। पैमाइश में यह हिंदू मरघट की सरकारी जमीन पाई गई।

प्रशासनिक कार्रवाई: पैमाइश के बाद सिरौलीगौसपुर के एसडीएम अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से बन रही मजार को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। करीब दो वर्ष पहले इसी जमीन पर एक मदरसा संचालित होता था। उसकी खाली पड़ी इमारत को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें