फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

barabanki : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन डॉक्टर समेत नौ घायल

Sat, 31 Dec 2022 11:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात करीब सवा 10 बजे मृत पड़ी नीलगाय के कारण दो तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गईं। इनमें सवार तीन चिकित्सक समेत नौ लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


एंबुलेंस से हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचे घायलों के अनुसार, देवरिया जिला के थाना लार निवासी डॉ. श्याम सुंदर सिंह (36), इनकी पत्नी डॉ. विभा (34), पुत्री वैष्णवी (11) पुत्र शिवांश (छह) व डॉ. विमला कार से लखनऊ जा रहे थे। कार दीपक ड्राइव कर रहा था। 

इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पेचरुवा गांव के पास मृत पड़ी नीलगाय से टकराकर कार पलट गई। ठीक इसी समय पीछे से आ रही दूसरी कार भी पहले वाली कार में आ टकराई। 
विज्ञापन


हादसे में पहली कार में सवार छह लोगों के साथ दूसरी कार में सवार लखनऊ जिले के कृष्णानगर निवासी बबिता (42), इनकी पुत्री शिवानी (17) व पुत्र तेजवीर (10) घायल हो गए। बबिता गोसाईगंज सीएचसी में स्टाफ नर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें