बाराबंकी जिले के एक 63 साल के बुजुर्ग द्वारा अपनी पुत्री की उम्र की युवती के साथ दूसरी शादी करने के साथ ही शादी में जमकर डांस किया। सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैनाबाद गांव निवासी 63 साल के नकछेद यादव ने अयोध्या रुदौली क्षेत्र में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में मात्र 24 साल की युवती के साथ शादी की है। यह युवती रांची की बताई जा रही है।
वृद्ध के अनुसार उसकी छह बेटियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सभी ससुराल में हैं। पत्नी की मौत के बाद वह काफी अकेलापन महसूस कर रहा था इसलिए उसने दूसरी शादी की है। वायरल वीडियो में वृद्ध अपनी शादी की पगड़ी बांधे हुए जमकर नाच रहा है। रविवार को वृद्ध द्वारा अपने घर पर प्रीति भोज भी आयोजित किया गया। सोशल मीडिया पर वृद्ध की यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।