फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाजार से वापस होंगी 50 लाख की प्रतिबंधित दवाएं

Wed, 07 Jun 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि मंगलवार को औषधि निरीक्षक ने शहर स्थित लखन मार्केट में दवा की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर्स को चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी हाल में न की जाए, बल्कि जल्द से जल्द इन्हें निर्माताओं को वापस कर दिया जाए। बताया जाता है कि जिले में करीब 50 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बाजार में हैं, जिन्हें वापस कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




दवा विक्रेताओं की मानें तो जिले में प्रतिबंधित की गईं दवाओं का टर्न ओवर प्रति माह करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये है। मार्केट में भरी पड़ी इन दवाओं को इतनी जल्दी वापस कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी चिकित्सक इन दवाओं को पहले की तरह लिख रहे हैं तो ग्राहकों को ये दवाएं देना मेडिकल स्टोर संचालकों की भी मजबूरी बन चुका है। हालांकि इसके विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं। अभी तक कंबीनेशन की दवाएं ग्राहकों को दी जाती थीं, लेकिन अब अलग-अलग साॅल्ट की दवाएं दी जाएंगी। फर्क इतना होगा कि अब एक मर्ज के लिए कई प्रकार की दवाएं मरीज को लेनी होंगी।


14 दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मंगलवार को औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने शहर स्थित लखन मार्केट में दवा की दुकानों पर छापा मारा। बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए बाजार में उपलब्ध दवाओं को एकत्र कर संबंधित निर्माताओं को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। शुरुआती जांच में करीब 25 लाख की दवाएं बाजार में उपलब्ध होने की बात सामने आई है। यह आंकड़ा 50 लाख रुपये तक भी जा सकता है।
विज्ञापन





इन दवाओं की बिक्री पर लगा प्रतिबंध
शासन ने सेहत को नुकसान पहुंचा रहीं कंबीनेशन वाली 14 दवाओं जैसे न्यूमोसलाइड+पैरासीटामॉल डिस्प्रजेबल, एमोक्सिसीलीन+ब्रोमहेक्जाइन, क्लोरोफेनरामाइन मेलेट+डेक्सट्रामेथराफेन+गुइफेनसिन+अमोनियम क्लोराइड++मेंथाल की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके अलावा अमोनियम क्लोराइड+ ब्रोमहेक्जाइन+डेक्सट्रामेथराफेन, क्लोरोफेनरामाइन मेलेट+कोडिन सिरप, ब्रोमहेक्जाइन+डेक्सट्रामेथराफेन+अमोनियम क्लोराइड++मेंथाल, डेक्सट्रामेथराफेन+क्लोरोफेनरामाइन मेलेट++गुइफेनसिन+अमोनियम क्लोराइड, पैरासीटामॉल+ब्रोमहेक्जाइन+फेनाइलेफेराइन+क्लोरोफेनरामाइन+गुइफेनसिन, सालबूटामॉल+ब्रोमहेक्जाइन, क्लोरोफेनरामाइन कोडिन फास्फेट+मेंथाल सिरप की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसी तरह फेनयाशन+फेनोबारबाइटोन सोडियम, अमोनियम क्लोराइड++सोडियम सिटरेट+क्लोरोफेनरामाइन मेलेट++मेंथाल सिरप और सालबूटामॉल+हाइड्राक्सी इथल थियोफीलाइन+ब्रोमहेक्जाइन कंबीनेशन वाली दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से शासन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें