फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैंक करेगा घोटाले की भरपाई, निरस्त होंगी नोटिस

Sat, 14 Oct 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बैंक ऑफ इंडिया की बरौली मलिक शाखा में तमाम लोगों के नाम से करोड़ों रुपये का ऋण निकाले जाने के मामले में जारी की गईं वसूली की नोटिस निरस्त की जाएंगी। फूटी कौड़ी मिले बिना लाखों के कर्जदार हुए लोगों को राहत देने के लिए बैंक स्वयं इसकी भरपाई करेगा। अमर उजाला ने 17 सितंबर को इस बैंक घोटाले का खुलासा किया था।
विज्ञापन



जैदपुर थाना क्षेत्र के बरौली मलिक गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के मैनेजर अमन वर्मा, असिस्टेंट मैनेजर शैलेंद्र प्रताप व मास्टर माइंड सुरेश मधु रावत समेत कई लोग तमाम भोले भाले लोगों को झांसा देकर बैंक लाए और उसके नाम से नौ से 12 लाख रुपये तक निकाल लिए। जब लोगों के पास ऋण की वसूली व किस्तों को भरने के लिए नोटिस पहुंचीं तो उनमें हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले का खुलासा अमर उजाला ने 17 सितंबर को ही बैंक में घोटाला : किसानों को ऋण दिया नहीं, भेजा कुर्की का नोटिस शीर्षक से खबर प्रकाशित कर किया था, जिसके बाद जांच तेज हुई।

इस मामले में पुलिस ने बीते रविवार को बैंक मैनेजर समेत तीन को जेल भेजा है। इस मामले में जैदपुर में चार, सतरिख में तीन व हैदरगढ़ में एक समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बैंक की बरौली मलिक शाखा के 42 खातों की जांच बैंक स्वयं भी कर रहा है। एलडीएम विवेक कुमार ने बताया कि घोटाला साबित होने के कारण बिना ऋण लिए लोगों से वसूली हो ही नहीं सकती। उन्हाेंने बताया कि बैंक पुरानी नोटिस निरस्त करेगा। इसकी भरपाई बैंक स्वयं करेगा। सतरिख के सराय बुधेड़ी गांव के रिशू ने बताया कि अमर उजाला ने हम सबकी पीड़ा जिम्मेदारों तक पहुंचाई है।
विज्ञापन






अन्य आरोपियों की तलाश तेज
सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं। उनकी तलाश पुलिस कर रही है। सीओ ने बताया कि तमाम प्रार्थना पत्र अभी पुलिस के पास हैं। जरूरत पड़ी तो केस दर्ज किया जाएगा या पहले से दर्ज मुकदमों की विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें