फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्कूल में खुला बैंक, छात्राओं ने समझा कामकाज

Fri, 26 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर चेचरुआ में कक्षा को अस्थायी बैंक में बदलकर छात्राओं को बैंकिंग का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। शिक्षकों ने विभिन्न बैंकिंग प्रक्रियाएँ सिखाईं। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा और जिज्ञासा का समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर चेचरुआ में बृहस्पतिवार को छात्राओं को एक अनूठा अनुभव हुआ। इस दौरान स्कूल की कक्षाओं में पढ़ाई की जगह बैंक का कामकाज संचालित होता दिखा। कक्षा के कमरे को ग्रामीण बैंक जहांगीराबाद शाखा के रूप में सजाया गया था। जहां मौजूद स्कूल के शिक्षक बैंक अधिकारी बनकर बच्चों को खाता खोलने, पैसे जमा-निकालने सहित बैंकिंग से जुड़े अन्य कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

छात्राओं ने उत्साह के साथ खाता खोलने, जमा-निकासी और लेन-देन की वास्तविक प्रक्रिया को सीखा। साथ ही खाता खोलने, पैसा जमा कराने और निकासी की विधि को भी समझा। इस दौरान छात्राओं को बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया, पासबुक प्रिंटिंग और एटीएम से लेन-देन के बारे में भी जानकारी दी गई। मौजूद छात्राओं ने बैंकिंग काम काज को लेकर व्याप्त जिज्ञासाओं का समाधान भी प्रश्न पूछकर किया।
प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र ने बताया कि इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह अनुभव उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगा। इस दौरान शिक्षिका श्वेता बैंक मैनेजर, जिज्ञासा श्रीवास्तव ने कैशियर, सरिता वर्मा ने लोन ऑफीसर की भूमिका निभाते हुए छात्राओं को फार्म भरना, पैसा जमा करना, निकालना, एटीएम संचालन आदि के बारे में सिखाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें