फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैंक में लगी आग, कंप्यूटर सिस्टम जला, कैश सुरक्षित

Fri, 05 May 2023 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा (बाराबंकी)। सुबेहा कस्बे में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के भवन के अंदर शुक्रवार सुबह आग लग गई। शाखा प्रबंधक के कक्ष में रखा कंप्यूटर सिस्टम और कागजात जल गए। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कैश बच जाने पर बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली। सुबेहा बस अड्डे के पास बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। शुक्रवार सुबह नौ बजे बैंक बंद था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बैंक के अंदर से धुआं उठता देखा। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि बैंक में आग लग गई है। आनन-फानन में बैंक कर्मियों को सूचना देकर बुलाया गया। थोड़ी देर में पुलिस व फायर बिग्रेड भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने बैंक के अंदर घुस कर आग पर काबू पा लिया। आग शाखा प्रबंधक के कक्ष में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस दौरान करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि आग से बैंक के तमाम अभिलेख, प्रिंटर, कंप्यूटर आदि जल गए हैं। कैश व बाकी जरूरी अभिलेख सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें