फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप

Fri, 13 Feb 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाराबंकी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर बृहस्पतिवार को जिले में भी साफ दिखाई दिया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं में ताले लटके रहे, जिससे लेन-देन पूरी तरह ठप रहा और सैकड़ों ग्राहक बैरंग लौटने को मजबूर हुए।
शहर के कंपनी बाग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में मौथरी गांव से आई विमला देवी अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे निकालने पहुंची थीं, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि शादी नजदीक है और भुगतान के लिए नकदी की जरूरत थी, लेकिन बैंक बंद होने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में पैसे निकालने आए दिनेश सिंह को भी बिना काम के लौटना पड़ा। उनका कहना था कि जरूरी भुगतान के लिए नकदी चाहिए थी, पर हड़ताल के चलते कोई लेन-देन नहीं हो सका।
बैंक कर्मचारियों की यह हड़ताल विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर की गई। यूनियन नेताओं के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में बैंकों में पर्याप्त भर्ती, कार्यभार कम करने, निजीकरण की नीतियों का विरोध, लंबित मांगों का समाधान तथा सेवा शर्तों को लेकर है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते काम के दबाव और स्टाफ की कमी से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, इसलिए सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। हालांकि कुछ स्थानों पर एटीएम से सीमित निकासी होती रही, लेकिन कई एटीएम में नकदी समाप्त होने की शिकायतें भी सामने आईं।
ग्राहकों ने डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया, फिर भी नकदी की जरूरत वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें