फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही घंटे में खत्म हुआ कैश

Wed, 14 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बैंकों में पैसों के लिए बुधवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही। एटीएम में भी लोग लंबी कतारें लगाए रहेे। लेकिन पर्याप्त कैश न होने से बैंक खुलते ही खाली हो गए। अधिकतर लोगों को बिना कैश के निराश लौटना पड़ा। ग्रामीण इलाकों की बैंक शाखाओं में भी लोग पूरे दिन नकदी पाने के लिए मशक्कत करते रहे। कुछ एटीएम से पैसे निकले लेकिन कई एटीएम में रुपये नहीं होने के कारण लोग भटकते रहे।
विज्ञापन


नोटबंदी के एक माह से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद बैंकों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। बैंकों में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक लोग बैंकों मेें भीड़ लगाए रहे। लेकिन दोपहर बाद ज्यादातर बैंकों में कैश खत्म होने से काफी लोग बिना नकदी लिए वापस लौटे। एसबीआई मेन ब्रांच व केनरा बैंक शाखा में पैसा दिया गया।

ग्रामीण इलाकों की बैंकों में लोग बिना नकदी के लौट गए। सबसे खराब हाल ग्रामीण बैंक की शाखाओं का है, जहां पर ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बैंकों के साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों के एटीएम पर भी पैसों के लिए लोग लाइन लगाए रहे। ज्यादातर एटीएम से नकदी न मिलने से हर कोई परेशान रहा लेकिन जहां पैसा निकल रहा था वहां लोगों की काफी भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन


फैजाबाद रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही। सुबह नौ बजे से ही बैंक के बाहर लाइन लगना शुरू हो गई। बैंक में कैश पर्याप्त होने के कारण लोगों को नियमानुसार अधिकतम धनराशि का भुगतान किया गया। प्रभारी शाखा प्रबंधक पीएन सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों व निशक्तजनों के लिए अलग काउंटर बनाए गए। महिलाओं के लिए दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए। इससे इतर एसबीआई एटीएम में सुबह से ही कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें