फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार मेडिकल स्टोरों को दवाओं की बिक्री से रोका

Fri, 22 Nov 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बिना फार्मासिस्ट के दवाओं की बिक्री की जा रही थी। यहीं नहीं सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे परंतु रिकॉर्डिंग नहीं हो रही थी। इसके अलावा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री भी की जा रही थी। औषधि निरीक्षक द्वारा देवा में चार मेडिकल स्टोरों की जांच में इसका खुलासा होने पर सभी की बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने बृहस्पतिवार को देवा में चार मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। एसएन मेडिकल स्टोर और न्यू जायसवाल मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट के दवाओं की बिक्री होती मिली। इसके अलावा शिबू मेडिकल स्टोर और हिंद मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे परंतु रिकार्डिंग नहीं हो रही थी।

निरीक्षण के दौरान शेडयूल एच-1 की दवाओं की बिक्री भी की जा रही थी और इसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं था जबकि जिलाधिकारी का आदेश है कि मेडिकल स्टोरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रैंडम जांच की जाए और शेडयूल एच-1 की दवाओं की बिक्री डाॅक्टर के पर्चे पर की जा रही है या नहीं, इसकी भी जांच हो।
विज्ञापन


डीआई ने बताया कि चारों मेडिकल स्टोरों पर आदेश का अनुपालन होते नहीं पाया गया। इस पर इनकी बिक्री पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। इसके साथ चारों संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें