फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतदान के बाद देर रात तक जमा हुईं मतपेटियां

Fri, 12 May 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद देर रात मतपेटियां जमा कराने के लिए कार्मिकों को मशक्कत करनी पड़ी। शहर से लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर कई घंटों तक मिलान करना पड़ा, फिर स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सुरक्षित रखवाया गया। डीएम अविनाश कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने शहर के जीआईसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित निकायों के आरओ व एआरओ को आयोग के निर्देशानुसार मतपेटियां सुरक्षित कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतदान समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद ही स्ट्रांग रूम में मतपेटियों के साथ कार्मिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के जीआईसी में नगर पालिका नवाबगंज, नगर पंचायत देवा, सतरिख, बंकी व जैदपुर के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है एवं यहीं पर इनकी मतगणना भी कराई जाएगी। मतदान कार्मिकों ने जीआईसी पहुंचने के बाद आवंटित हुए मतपत्रों के सापेक्ष कुल पड़े मतों का मिलान किया एवं संबंधित दस्तावेज तैयार किए, जिसके बाद ही मतपेटियों को जमा कराया। यहां भी अव्यवस्थाओं के कारण खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्मिकों को जमीन पर ही बैठकर प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। रामनगर, हैदरगढ़, फतेहपुर, सिरौलीगौसपुुर व रामसनेहीघाट में भी कुछ इसी प्रकार का नजारा देखने को मिला। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों के साथ सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें