फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बालाजी और केडी सिंह बाबू स्टेडियम बी टीम जीती

Fri, 02 Feb 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे हैं सेवंथ डे क्रिकेट चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। जिसमें बालाजी क्रिकेट एकेडमी और केडी सिंह बाबू स्टेडियम बी टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन


पहला मैच लॉर्ड बालाजी क्रिकेट एकेडमी एवं बीबीडी स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच में खेला गया। बीबीडी स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बालाजी एकेडमी की धारदार गेंदबाजी के सामने बीबीडी स्पोर्ट्स एकेडमी मात्र 70 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी की ओर से सम्राट तिवारी ने आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली एवं 58 रन बना डाले। बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी ने 10 विकेट से इस मैच को जीत लिया। सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अफाक अली ने सम्राट तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।


दूसरा मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम ए टीम और केडी सिंह बाबू स्टेडियम बी टीम के बीच में खेला गया। केडी सिंह ए टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 145 रन बनाए। जवाब में उतरी केडी सिंह बाबू ए की टीम 140 रनों पर सिमट गई और केडी सिंह बी टीम ने पांच रनों से इस मैच को जीत लिया। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. सीए जावेद, उपाध्यक्ष तारीख जिलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें