फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नीलाम होने से बची बाबू की हवेली, संस्कृति विभाग का अधिकार

Wed, 25 Sep 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आखिरकार केडी सिंह बाबू हवेली नीलाम होने से बच गई। परिवारीजनों द्वारा संस्कृति विभाग के नाम हवेली का बैनामा किए जाने के बाद संग्रहालय बनाए जाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। परिवारीजनों द्वारा बैनामा किए जाने के बाद अब यह हवेली संस्कृति विभाग की संपत्ति बन गई है। उधर, शासन ने भी संग्रहालय बनाए जाने के लिए पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में करीब 36 हजार वर्ग फिट में केडी सिंह बाबू की हवेली बनी है। इस हवेली के बंटवारे को लेकर काफी समय से परिवार के सदस्यों के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। न्यायालय ने इस हवेली को नीलाम कर परिवार के सदस्यों के बीच पैसों का बराबर बंटवारा करने का आदेश दिया था। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और अंगद सिंह ने इसे संग्रहालय बनाए जाने की मांग सीएम योगी से की थी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने हवेली को संग्रहालय के बतौर विकसित किए जाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
हवेली की मालियत 14 करोड़ रुपये आंकी गई थी। भूमि अध्याप्ति अधिकारी व एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि सोमवार को परिवार के सभी 18 में से 17 सदस्यों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच हवेली का बैनामा संस्कृति विभाग के पक्ष में कर दिया है। एक सदस्य जिन्होंने बैनामा नहीं किया है वह भी एक दो दिन में अपने हक की भूमि का बैनामा कर देंगे। शासन ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये भी स्वीकृति कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें