फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो गोल करके बाबू एकादश ने जीती ट्रॉफी

Sun, 27 Oct 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हॉकी टूर्नामेंट के विजेता ​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा मेला के हाॅकी मैदान में अमर उजाला की मीडिया पार्टनरशिप में चल रही हाॅकी प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। बाबू एकादश देवा की टीम ने रायबरेली को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने रायबरेली एवं बाबू इलेवन देवा टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


दोनों टीमें शुरुआत से ही गोल करने के लिए संघर्ष करती नजर आईं। खेल के 42वें मिनट में बाबू एकादश देवा के खिलाड़ी मृदुल ने पहला गोल किया। खेल के 58वें मिनट में देवा टीम के ही आकाश ने दूसरा गोल किया। जवाब में रायबरेली के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए और देवा की टीम ने मुकाबला 2-0 के अंतर से जीत लिया।

विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने 98वीं देवा मेला हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी दी एवं अमर उजाला की ओर से भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हॉकी का खेल खिलाड़ियों को चुस्त-दुरुस्त रखता है। इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी शारीरिक व मानसिक तौर पर बहुत ही मजबूत माने जाते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, सलाउद्दीन किदवई व पूर्व प्रमुख तालिब नजीब कोकब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें