फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अयोध्या हाईवे पुलिस के हवाले, सात बैरियर से हो रही निगरानी

Tue, 25 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगरी अयोध्या में ध्वजारोहण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को बेहद सख्त कर दिया गया है। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे के साथ ही जिले की चार प्रमुख सड़कों से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश 26 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए सात प्रमुख जगहों पर बैरियर बनाकर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। हाईवे को पूरी तरह से पुलिस के हवाले कर दिया गया है और जगह-जगह एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पुलिस ने रविवार रात 10 बजे से ही मोर्चा संभाल लिया था और रात 11 बजे से भारी वाहनों को रोका जाने लगा। शहर के सबसे नजदीक लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे के चौपुला तिराहे पर पुलिस ने अस्थायी कैंप लगा दिया है। यहीं से लखनऊ व बाराबंकी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को करीब दो किलोमीटर दूर रामनगर तिराहे से बहराइच हाईवे की ओर मोड़ा जा रहा है। सभी संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। डायवर्जन और हाईवे पर सुरक्षा की कमान स्वयं एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने संभाल रखी है। वे स्वयं रात और दिन में हाईवे पर गश्त करते नजर आए। प्रशासन लगातार अयोध्या पुलिस और प्रशासन से अपडेट ले रहा है। इसके अलावा लखनऊ से अयोध्या तक डेढ़ दर्जन पुलिस टीमें गश्त (पेट्रोलिंग) में लगाई गई हैं।
.........................
सफदरगंज से डायवर्ट होंगे छोटे वाहन
25 नवंबर को रामनगरी अयोध्या में भारी भीड़ जुटने की संभावना से यातायात नियंत्रण की विशेष योजना बनाई गई है। इसके तहत अयोध्या हाईवे के सफदरगंज चौराहे को छोटे वाहनों को डायवर्ट करने का प्रमुख केंद्र बनाया गया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कार, जीप और अन्य छोटे वाहनों को सफदरगंज चौराहे से बदोसराय और चौकाघाट-जरवल रोड की ओर भेजा जाएगा। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................................

- चौपुला बाईपास: यहां लखनऊ की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन यहीं रोककर बहराइच रोड की तरफ डायवर्ट कर दिए जा रहे हैं।
......................
- उधौली: अयोध्या हाईवे पर उधौली से भारी वाहनों को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति नहीं है। उन्हें सिरौलीगौसपुर मार्ग पर भेजा रहा है।
......................
- दिलोना मोड़: रामसनेहीघाट इलाके में हाईवे के दिलोना मोड़ से ट्रक-ट्रेलर को भिटरिया-हैदरगढ़ की दिशा में घुमाया जा रहा।
........................
- बदोसराय चौराहा: टिकैतनगर की ओर से अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहन यहां रोकर चौकाघाट की ओर शिफ्ट किया जा रहा है।
........................
- हैदरगढ़ का सराय चौबे अंडरपास: रामसनेहीघाट की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को सुल्तानपुर रूट की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।
........................
नईसड़क तिराहा: असंद्रा के नईसड़क तिराहे से भारी वाहनों को रामसनेहीघाट की ओर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें