फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार मंजिल से फेंके गए ऑटो चालक की मौत, हंगामा

Wed, 28 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली से महज 500 मीटर दूर स्थित कांशीराम कॉलोनी में सोमवार रात संदिग्ध हालात में चार मंजिल से नीचे गिर कर घायल हुए ऑटो चालक मोनू गिहार (25) की मंगलवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम बाद शाम को उसका शव कॉलोनी आने पर कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए शहर कोतवाली, जहांगीराबाद और महिला थाने की फोर्स को मौके पर बुलाकर तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन

मोनू गिहार ऑटो रिक्शा चलाता था। सोमवार रात कॉलोनी के पांच नंबर ब्लॉक की चौथी मंजिल से वह संदिग्ध हालात में नीचे गिरा था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मोनू की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि मोनू के साथ पांच युवकों ने शराब पीने के बाद मारपीट की और फिर से छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों महताब और निहाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सद्दाम समेत तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शाम को शव के कालोनी पहुंचने पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ के गुस्से को देखकर आरोपियों के परिजन कॉलोनी छोड़कर भाग खड़े हुए। स्थिति बिगड़ती देख तीन थानों की फोर्स बुलाना पड़ी। इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचाया गया। एसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शेष आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
मोनू के कंधों पर थी परिवार की जिम्मेदारी
मोनू के परिवार में उसके माता-पिता, पत्नी सपना, एक साल का बेटा समर, दो बहनें और एक छोटा भाई है। पिता भी ऑटो चलाते हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से मोनू के कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें