फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे के विवाद में दो भाईयों पर लाठी से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर कुछ लोगों ने दो भाइयों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना में घायल भाइयों को पुलिस ने सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जगत नरायन की जमीन पर गांव का रंगई धान का पुआल रख रहा था। जगत के मना करने पर रंगई व उसके पुत्र ने लाठी-डंडे से परिवार पर हमला कर दिया। जगत नरायन को पिटता देख उसका भाई संतोष बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को सीएचसी भेजा। जगत नरायन को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें