फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे एटीएम, पैसे के लिए भटकते रहे लोग

Sun, 27 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बंद रहे एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिनों से बैंकों में अवकाश होने के चलते पैसा निकालने के लिए एटीएम का चक्कर काट रहे है। वहीं ज्यादातर एटीएम में नकदी खत्म होने के चलते उनमें ताला लगा दिया गया है। इसके चलते यहां पैसा निकालने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग रविवार को इस परेशानी से जूझते रहे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा एक हजार व पांच सौ रुपये के नोट बंद करने के बाद से बैंक व एटीएम में पैसा निकालने व जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के चलते जिले की सभी बैंकें बंद रहीं। बैंकों ने अपने-अपने एटीएम में पैसे तो डाले गए थे लेकिन दो दिन का अवकाश होने के चलते ज्यादातर एटीएम से रविवार को कैश खत्म हो गया है। ऐसे में एटीएम पर पैसा निकालने के लिए आने वाले लोग बैरंग ही वापस लौट रहे है।

शहर के ज्यादातर एटीएम में जहां ताले लगे है वहीं यही हाल ग्रामीण इलाकों की भी है। अब अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लोगों की भीड़ उमड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। शहर में लगे कई बैंकों के एटीएम में सुबह से लेकर रात तक दर्जनों लोग पैसा निकालने की आस में आते रहे लेकिन कहीं तो नकदी निकली और कहीं से खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें