फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सीजन में कैश की बढ़ी डिमांड, एटीएम खाली

Sun, 06 May 2018 10:47 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैंकों से अपना ही पैसा लेने के लिए उपभोक्ताओं को दर-दर भटकना पड़ा रहा है। नए वित्तीय वर्ष से शरू हुई कैश की किल्लत लगातार बनी हुई है। बैंक के अधिकारी पहले से कुछ हद तक स्थिति में सुधार आने की बात कह रहे हैं। शादी वाले घरों के सदस्यों को अपना पैसा लेने के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़े रहे हैं। उधर बैंक प्रशासन एटीएम का भी पेट भी पूरा नहीं भर पा रहा है। एक तरफ पैसा डालते हुए कुछ घंटों में एटीएम खाली हो जा रहे हैं। 

विज्ञापन



रविवार को जब अमर उजाला टीम द्वारा शहर के कुुछ एटीएम में जाकर उनका हाल देखा गया तो जहां कुुछ एटीएम पर कैश न होने के चलते सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। तो कहीं एटीएम के शटर ही बंद रहे। पूछनें पर गार्ड ने बताया कि कैश डाला गया था, लेकिन खत्म हो गया।

अमर उजाला टीम ने जब शाम करीब सात बजे शहर के घोसियाना स्थित ऐक्सिस बैंक का हाल देखा तो इस एटीएम का शटर बंद मिला। जबकि अत्याधिक भीड़ भाड़ वाले छाया चौराह पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में कैश न होने से उसमें सन्नाटा पसरा हुआ था। लगभग शहर के अधिकांश एटीएम का यही हाल देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें