फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कम आए बच्चे

Sat, 02 Apr 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
शिक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र के पहले दिन ही प्राथमिक शिक्षा की पोल खुल गई। त्रिवेदीगंज क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय नरेन्द्रपुर मदरहा का ताला 12 बजे तक नहीं खुला था। इसके अलावा कई अन्य विद्यालयों में भी छात्रों की संख्या पंजीकृत छात्रों की संख्या से काफी कम दिखाई दी। इसके अलावा कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा था। 
विज्ञापन

  परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत शुक्रवार से हो गई। सत्र के पहले दिन त्रिवेदीगंज क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय नरेन्द्रपुर मदरहा दिन में 12 बजे तक बंद रहा। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बारा खुला तो मिला लेकिन वहां पर भी कोई मौजूद नहीं था। फतेहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दादनपुर में मौजूदा समय में 47 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन पहले दिन यहां पर 29 बच्चे ही दिखाई दिए। मौके पर मौजूद शिक्षक राममनोहर ने बताया कि मध्याह्न भोजन में बच्चों को तहरी दी गई है। प्राथमिक विद्यालय देवखरिया में 63 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन मौके पर 33 बच्चे ही मौजूद दिखाई दिए।
विज्ञापन
यहां पर भी बच्चों को खाने के लिए तहरी दी गई थी। रामसनेहीघाट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनीकोडर में 209 छात्र पंजीकृत हैं लेकिन पहले दिन यहां पर छात्रों की संख्या 26 ही दिखाई दी। वहीं प्राथमिक विद्यालय जेठबनी में 217 में 24 बच्चे विद्यालय में मौजूद दिखाई दिए।
विज्ञापन
कमोवेश यहीं हाल पूरे जिले के परिषदीय विद्यालयों का रहा अधिकांश विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की संख्या से काफी कम छात्र दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें