फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुलिस की पकड़ से दूर हमलावर

Thu, 15 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर अधिवक्ता और उनके साथियों पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं खोज पाई है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सदुल्लापुर गांव निवासी अधिवक्ता सोनू के मुताबिक, नौ अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने अधिवक्ता साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार का विरोध करने पर पांच लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा और पिस्टल दिखाकर धमकाया। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें