फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एआरटीओ से पूछा, कैसे पता लगा एंबुलेंस के कागज फर्जी

Fri, 18 Aug 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एंबुलेंस पंजीकरण को लेकर दर्ज किए गए धोखाधड़ी के मामले में बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन यादव की अदालत में माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने वाले जिले के तत्कालीन एआरटीओ पंकज कुमार सिंह से बचाव पक्ष के वकील ने जिरह की।
विज्ञापन



अदालत पहुंचे तत्कालीन एआरटीओ पंकज कुमार सिंह से बचाव पक्ष के वकील ने एंबुलेंस के पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में बारीकी से सवाल किए। पूछा कि उन्हें कैसे पता लगा कि एंबुलेंस फर्जी कागजों से पंजीकृत कराई गई है। इस पर एआरटीओ ने बताया कि उन्हें अखबारों के माध्यम से पता लगा, जिसके बाद जांच हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है।



गैंगस्टर में सुनवाई कल
एंबुलेंस प्रकरण के बाद बाद मुख्तार अंसारी व 12 अन्य के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसकी पेशी 19 अगस्त को एमपीएमएलए कोर्ट में होना है। इस अदालत में भी ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें