फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दौड़ में अश्वनी और राधिका ने मारी बाजी

Tue, 04 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज । फिरोजाबाद में परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के 50 व 100 मीटर दौड़ में अश्विनी व राधिका पहले स्थान पर रहीं। कबड्डी व खो-खो बालक-बालिका वर्ग में लक्ष्मनगढ़ की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता में बालक वर्ग 50 व 100 मीटर दौड़ में अश्विनी (कोलहदा) प्रथम, प्रियांशु (रबड़हिया) द्वितीय तथा बालिका वर्ग 50 व 100 मीटर दौड़ में राधिका (दयालगंज) प्रथम, दिव्यानी (कोलहदा) व सीमा द्वितीय स्थान पर रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तरीय बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में चंदन (हसनपुर) प्रथम, शोभित (हसनपुर) द्वितीय व अभिषेक (ठाकुरपुर) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंजली (लक्ष्मनगढ़) प्रथम, दामिनी (फिरोजाबाद) द्वितीय, काजल (लक्ष्मनगढ़) तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंसार (फिरोजाबाद) प्रथम, अनुज (हसनपुर) द्वितीय, सुभाष (लक्ष्मनगढ़) तृतीय तथा बालिका वर्ग में ललिता (ठाकुरपुर) प्रथम, अर्चना (फिरोजाबाद) द्वितीय, अनन्या (लक्ष्मनगढ़) तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुभाष (हसनपुर) प्रथम, अनस (फिरोजाबाद) द्वितीय व प्रिंस (लक्ष्मनगढ़) तृतीय स्थान पर तथा बालिका वर्ग में गोल्डी (लक्ष्मनगढ़) प्रथम, रीतू (फिरोजाबाद) द्वितीय, गीता (लक्ष्मनगढ़) तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें