फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक अब जिले के प्रथम नागरिक

Mon, 04 Jan 2016 11:21 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई अशोक सिंह अब औपचारिक रूप से जिले के प्रथम नागरिक हो गये हैं। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नाम वापसी का समय बीतने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। इधर जीत का प्रमाण पत्र मिला, उधर इनके समर्थक खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। अशोक ने कहा कि जिले का संपूर्ण विकास ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया एक जनवरी निर्धारित की गई थी। सपा ने कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया था। वहीं बसपा ने पूर्व राज्य मंत्री संग्राम सिंह वर्मा के अनुज सुरेन्द्र वर्मा की पत्नी और निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष शीला सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही शीला सिंह के पति सुरेन्द्र वर्मा ने चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया था। वहीं हैदरगढ़ प्रथम से चुनाव जीतीं रानी कन्नौजिया ने नामांकन पत्र खरीद कर दावेदारी ठोंकी थी। इसके अलावा बसपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य विक्रम की ओर नामांकन पत्र खरीदने की बात कही गई थी। लेकिन नामांकन के दिन सिर्फ सपा उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचे थे। किसी अन्य के द्वारा नामांकन नहीं किए जाने से अशोक का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय हो चुका था। प्रमाण पत्र दिया जाना महज औपचारिकता मात्र रह गया था।

सोमवार को नाम वापसी का समय बीतने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने डीएम कोर्ट पर उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। बाद में अशोक सिंह ने कहा कि बाराबंकी का संपूर्ण विकास करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही कार्यकर्ता खुशी से झूमे उठे और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, सतीश, कुंवर ज्ञानंजय, धीरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें