फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आशा कार्यकर्ता सम्मानित, जताई खुशी

Sun, 24 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पर शनिवार को आशा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख पूरेडलई रत्नेश सिंह ने अच्छा काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आशा पूनम सोनी को प्रथम, सुलोचनी को द्वितीय व सुषमा को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी तरह आशा संगिनी रेनू सिंह, कालोपति,कंचन सिंह को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आशा कार्यकर्ता गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच पा रहा है। बीडीओ शिवजीत ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। इनकी निष्ठा और मेहनत से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष गन्ना समिति दरियाबाद कमलाकांत द्विवेदी व अधीक्षक डॉ. विजय पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम फैलो रुचि अवस्थी, डॉ. महेंद्र मोहन, कुलदीप सिंह, लवप्रसाद मौर्य, अभिषेक प्रताप सिंह, विनय कुमार, अभिषेक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें