विकास खंड हरख की ग्राम पंचायत चंदौली के वार्ड संख्या 18 पिछड़ी जाति महिला वर्ग की सीट से चार प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं।
जिसमें दो प्रत्याशी सतरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आशा बहू के तौर पर कार्यरत हैं। इन्होंने बीडीसी पद के लिए नामांकन भरा है। दोनों ही प्रत्याशी काम छोड़ घर-घर जाकर अपने द्वारा महिलाओं के साथ अस्पताल ले जाकर प्रसव कराने की बात कह कर वोट मांग रही हैं।
सतरिख सीएचसी के अभिलेखों में सुषमा वर्मा पत्नी राम प्रकाश व शिव गायत्री पत्नी वीरेंद्र कुमार आशा के रूप में काम कर रही हैं। इन दोनों आशा बहूओं ने अपने विभाग को चुनाव लड़ने के लिए कोई लिखित सूचना भी नही दी है।
इस बार चुनाव आयोग ने अपने आदेश में सख्त निर्देश दिया है कि कोई भी आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सहायिका, शिक्षा मित्र सहित कोई भी संविदाकर्मी चुनाव नही लड़ सकता।
दोनों आशाओं ने नहीं दी सूचना
सीएचसी सतरिख के अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि दोनों आशाओं ने कोई सूचना नहीं दी है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
की जाएगी कार्यवाई
किसी भी सरकारी कर्मचारी को अगर चुनाव लड़ना है तो उसे पहले इस्तीफा देना होता है। दोनों आशाओं ने बिना त्यागपत्र दिए पर्चा भरा है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-हरिकेश चौरसिया, एडीएम