फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश थमते ही उमस और गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानसून की सक्रियता कम होते ही राजधानी में उमस भरी गर्मी ने रविवार को परेशान किया। दोपहर में तेज धूप के साथ उमस से लोग बेहाल दिखे। दिन के पारे में 1.1 डिग्री की बढ़त रही, जबकि रात के तापमान में 2.4 डिग्री का उछाल दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल चार-पांच दिनों तक मानसूनी गतिविधियों में सुस्ती के संकेत हैं। इस दौरान दिन के पारे में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और उमस भरी गर्मी में और इजाफा होगा।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनी परिस्थितियां अब कमजोर होने से चार-पांच दिनों तक लखनऊ में बारिश में ठहराव आएगा। हालांकि, इस बीच कभी छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें