फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दसवीं में आर्या, बारहवीं में सलोनी ने चूमा शिखर

Sat, 13 May 2023 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं में आर्या, बारहवीं में सलोनी ने चूमा शिखर
विज्ञापन


बाराबंकी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को दसवीं व बारहवीं का परिणाम घोषित कर दिया गया। छात्राओं ने दोनों कक्षाओं में टॉप कर परचम लहराया। सेंट एंथोनी स्कूल की छात्रा आर्या जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में टॉप किया तो इंटर में ग्राम्यांचल पब्लिक स्कूल, हैदरगढ़ की छात्रा सलोनी सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। बाबा गुरुकुल एकेडमी, एमबी कॉलेज बड़ेल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल रसौली, सेंट्रल एकेडमी आवास विकास कॉलोनी, बाबा गुरुकुल एकेडमी, गोंडा रोड के अलावा आकांक्षा एकेडमी भिटरिया व जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर, त्रिवेदीगंज के बच्चों ने टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। परिणाम आने के बाद स्कूल व कॉलेजों से लेकर मेधावियों के घरों में बधाई का दौर शुरू हो गया। दसवीं में रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के भिटरिया स्थित आकांक्षा एकेडमी की छात्रा वैष्णवी तिवारी ने 97 व बाबा गुरुकुल एकेडमी गोंडा रोड की छात्रा सृष्टि मौर्य ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बारहवीं में ग्राम्यांचल पब्लिक स्कूल, हैदरगढ़ की छात्रा शिवांगी द्विवेदी ने द्वितीय तो सेंट एंथोनी स्कूल के छात्र शिवेंद्र ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की नीलांशी वर्मा 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे व सेंट एंथोनी स्कूल की आशी वर्मा 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रहीं।
-
बॉक्स
हाईस्कूल के टॉपर्स की लिस्ट
आर्या जायसवाल- सेंट एंथोनी स्कूल- 97.20
वैष्णवी तिवारी- आकांक्षा एकेडमी भिटरिया- 97
सृष्टि मौर्य- बाबा गुरुकुल एकेडमी- 96.4
नितेश कुमार- जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर- 96.2
चंद्रशेखर मिश्रा- जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर- 95.8
नवीन तिवारी- सेंट्रल एकेडमी- 95.8
शिवांगी सिंह- बाबा गुरुकुल एकेडमी- 95.4 अक्षरा सिंह- सेंट्रल एकेेडमी- 95.2
प्रखर पटेल- एमबी कॉलेज- 95
अनंत पांडेय- सेंट्रल एकेडमी- 95
आयुष गुप्ता- जयपुरिया- 94.6
प्रियांशु रंजन- जयपुरिया- 94.6
विशाल कुमार- बाबा गुरुकुल एकेडमी- 94.6 रिषिका मिश्रा- बाबा गुरुकुल एकेडमी- 94.6
सक्षम वर्मा- एमबी कॉलेज- 94.40
-
इंटरमीडिएट के टॉपर्स
सलोनी सिंह- ग्राम्यांचल पब्लिक स्कूल हैदरगढ़- 97.60
शिवांगी द्विवेदी- ग्राम्यांचल पब्लिक स्कूल हैदरगढ़- 97.40
शिवेंद्र कुुमार सिंह- सेंट एंथोनी स्कूल- 96.60
नीलांशी वर्मा- जयपुरिया स्कूल- 96.40
आशी वर्मा- सेंट एंथोनी स्कूल- 95.60
आकर्ष मौर्या- जयपुरिया स्कूल- 95.60
शिवम वर्मा- एमबी कॉलेज- 95.20
अयान हुसैन- सेंट एंथोनी स्कूल- 95
विवेक कुमार- सेंट एंथोनी स्कूल- 94.80
शगुन जैन- जयपुरिया स्कूल- 94.80
कृति गुप्ता- सेंट एंथोनी स्कूल- 94.60
अमोघ शुक्ला- सेंट एंथोनी स्कूल- 94.60
काजल- सैनिक पब्लिक स्कूल- 94.60
नाईला बदर- जयपुरिया स्कूल- 94.20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें